सीतामढ़ी में एक घर में आग लगने से पिता-पुत्री की मौत, अचानक मची चीख-पुकार
Bihar News : पुपरी, सीतामढ़ी में एक घर में भीषण आग लगने से पिता विनोद कुमार (50) और उनकी 10 वर्षीय बेटी छोटी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर ...और पढ़ें

आग बुझाते कर्मी व घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण
HighLights
पुपरी में घर में आग लगने से पिता-पुत्री की मौत।
विनोद कुमार (50) और बेटी छोटी कुमारी (10) की जान गई।
आग लगने के कारणों की पुलिस कर रही है जांच।
संवाद सहयोगी, पुपरी (सीतामढ़ी) । शहर के झहिहट रोड स्थित एक घर मे शुक्रवार की देर शाम अगलगी की हुई भीषण घटना में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (50) और उनकी पुत्री छोटी कुमारी (10) के रूप में की गई।
मोहल्ले के लोगों व अग्निशामक वाहनों ने घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। इस हृदयविदारक घटना से मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। आग लगने के सही कारणों का पता नही चल सका है।
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग गैस सिलेंडर तो कुछ लोग घर मे रखा ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की चर्चा कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक देर शाम विनोद के घर मे आग लगने को लेकर हल्ला होने लगा।
इस दौरान आग भड़क उठी और घर के पूरे कमरे को आगोश में ले लिया। इस दौरान घर के अंदर विनोद बिस्तर पर बैठे थे। जिस कमरे में वह बैठे थे वहीं पर उनकी पुत्री छोटी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।
उनके अन्य स्वजन घर से बाहर किसी काम मे थे। इसी बीच अचानक आग ने चूल्हे से गैस सिलेंडर व नीचे रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आ गई। इससे विनोद व उनकी पुत्री दोनों धधकती आग की चपेट में आ गए।
खबरें और भी
हल्ला होने पर भीषण आग देख लोग बचाने की हिम्मत नही जुटा रहे थे। बाद में अग्निशामक वाहन की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया। तब तक दोनों की जलती आग में ही मौत हो गई थी।
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल से मृतकों के जले अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई कर रही हैं।