Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, अंतिम फेज में पहुंचा सीतामढ़ी के पुपरी में बन रहा नई दोहरी लाइन का काम 

    Updated: Thu, 14 May 2026 04:42 PM (IST)

    पुपरी अनुमंडल में बिजली उपभोक्ताओं को दशकों पुरानी ब्रेकडाउन की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. पुपरी में दशकों पुरानी बिजली ब्रेकडाउन समस्या का अंत।

    2. नई 33 केवी दोहरी लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में।

    3. लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति की सुविधा।

    संवाद सहयोगी, पुपरी। अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को दशकों पुरानी समस्याओं से जल्द ही निजात मिलने वाला है।

    पुपरी पावर सब स्टेशन के लिए 33 केवी नई व दोहरी लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस कड़ी धूप में भी कार्य को जल्द पूरा करने के लिए विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों की टीम कार्य स्थल पर डटे रहते है।

    इतना ही नही विधुत आपूर्ति प्रमंडल पुपरी के कार्यपालक अभियंता इसका खुद मानिटरिंग कर रहे है। नई लाइन का निर्माण कार्य होते ही इस पावर सब स्टेशन से जुड़े तीन प्रखंड के लाखों की आबादी को बेमौसम व अचानक होने वाले ब्रेकडाउन की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। उधर, पावर सब स्टेशन में इस दोहरी लाइन की व्यवस्था होने से उपभोक्ताओं में भी खुशी देखी जा रही है।

    परेशानी का सबब बना है ब्रेकडाउन की समस्या 

    बताते चले कि पुपरी पावर सब स्टेशन के लिए 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन की समस्या करीब तीन दशक पुरानी है। इसका मुख्य वजह पुपरी पावर सब स्टेशन से डुमरा ग्रिड के बीच करीब 33 केवी पुरानी व जर्जर एकल लाइन है।

    जब 70 के दशक में पुपरी में पावर सब स्टेशन की स्थापना हुई थी, तब उपभोक्ता की संख्या कम थी, इसके बाद विधुतीकरण का विस्तार होने के बाद पुरानी 33 केवी जर्जर लाइन में ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ने लगी।

    इधर, एक दशक में यह समस्या उपभोक्ताओं से लेकर विभाग के लिए सिरदर्द बन गया। हालत ऐसी हो गई कि आंधी-पानी ही नही अचानक ब्रेकडाउन होना रोजमर्रा में शामिल हो गया।

    इसके अलावा देर शाम अचानक 33 केवी जंफर कटने तो कभी अन्य फाल्ट से ब्रेकडाउन होना आम बात हो गई। पुपरी-डुमरा के बीच इस लंबी लाइन में पांच साल पहले री-कंडक्टिंग का भी काम विभाग द्वारा किया गया।

    इसके बाद भी ब्रेकडाउन से निजात नही मिल सका। यह समस्या तब बढ़ गई जब इसी पुरानी लाइन से पुपरी व पिपराढ़ी पावर सब स्टेशन के अलावा जानीपुर राइस मिल को भी जोड़ दिया गया। जिससे तार व अन्य उपकरण पर दवाब बढ़ गया।

    खबरें और भी

    नई व दोहरी लाइन से ब्रेकडाउन से मिलेगी निजात

    इस अहम समस्या के निदान के लिए प्रमंडल कार्यालय द्वारा पुपरी पावर सब स्टेशन के लिए सुरसंड ग्रिड से एक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

    करीब 25 किलोमीटर लंबी लाइन के निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुपरी पावर सब स्टेशन को दोहरी लाइन मिल जाएगी। इससे पूर्व के डुमरा ग्रिड वाली लाइन में कभी भी ब्रेकडाउन और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या में सुरसंड वाली लाइन विकल्प के रूप में काम करेगा।

    पावर सब स्टेशन में दोहरी लाइन का सर्किट रहने से एक लाइन में तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस की आवश्यकता हो, तो भी दूसरी लाइन से क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिलती रहती रहेगी।

    इस नई लाइन की व्यवस्था होने पर पुपरी पावर सब स्टेशन से जुड़े पुपरी व नानपुर के जानीपुर का इलाका के अलावा बाजपट्टी के पिपराढ़ी पावर सब स्टेशन से जुड़े लाखों आबादी को फायदा होगा।

    नई  दोहरी लाइन से सभी को होगा फायदा 

    पुरानी लाइन में बार-बार ब्रेकडाउन होने के कारण आम उपभोक्ताओं के साथ व्यवसायियों को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही थी। अचानक होने वाले इस ब्रेकडाउन के कारण खासकर गर्मी में पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई से लेकर शहर में व्यवसाय पर भी इसका प्रतिकूल असर देखा जा रहा था।

    बिजली पर निर्भर व्यवसायियों को वैकल्पिक व्यवस्था के कारण आर्थिक क्षति उठानी पर रही थी। कभी-कभी भीषण गर्मी में इलाका रात भर अंधेरे में डूब जाता था। तब लोग बिजली विभाग व व्यवस्था को कोस रतजगा करने को विवश हो जाते रहे।

    इस दोहरी लाइन से विभाग के स्थानीय कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों की भी परेशानी कम होने की संभावना है। ब्रेकडाउन होने पर उन्हें रात के अंधेरे में जान जोखिम में डाल सरेह में फाल्ट ठीक करने को मजबूर होना दिनचर्या बना था।

    यह भी पढ़ें- बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, दिन में सस्ती और शाम को महंगी; ToD टैरिफ के बाद जानिए नया रेट चार्ट

    यहां ब्रेकडाउन की समस्या बहुत पुरानी रही है। इसको देखते हुए पुपरी पावर सब स्टेशन को सुरसंड ग्रिड से एक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही कार्य पूरा करने के लिए टीम काम कर रही है। बताया कि यह दोहरी लाइन पुपरी व बाजपट्टी के लोगो के लिए राहत भरा साबित होगा। इस वैकल्पिक व्यवस्था की सिद्दत से आवश्यकता थी।

    -

     मो. नवील अंसारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल