Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्सौल से सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर व पाटलिपुत्र होकर मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:05 PM (GMT+05:30)

    Raxaul Lokmanya Tilak Train:रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रक्सौल-मुंबई स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि 17 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

    समस्तीपुर रेल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। फाइल फोटो

    समस्तीपुर रेल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Raxaul Mumbai Special Train: रेल यात्रियों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

    रक्सौल से सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होकर चलने वाली मुंबई स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। समस्तीपुर रेल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

    17 सितंबर तक बढ़ाई गई अवधि

    समस्तीपुर रेल मंडल के अनुसार रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (05557/05558) के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब 04 अगस्त से 15 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

    वहीं गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 06 अगस्त से 17 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित होगी।

    1912 किमी की दूरी में मुख्य स्टेशन

    यह स्पेशल ट्रेन कुल 1912 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसके रूट में रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 30 मिनट का मुख्य ठहराव दिया गया है।

    इसके आगे ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़ और कल्याण जंक्शन होकर चलती है।

    ट्रेन में कुल 22 कोच शामिल

    यात्रियों के सुगम सफर के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी फर्स्ट क्लास (1A), एसी टू टियर (2A), एसी थ्री टियर (3A), स्लीपर क्लास (SL) और सामान्य अनारक्षित श्रेणी (General) के डिब्बे शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षा व लगेज के लिए एसएलआर व जनरेटर कार भी जोड़ी गई है।

    हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

    ट्रेन की अवधि बढ़ने और सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध होने से बिहार से महाराष्ट्र जाने वाले प्रवासियों और कारोबारियों को काफी सुविधा होगी।

    विशेषकर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और रक्सौल क्षेत्र के यात्रियों को अब मुंबई की यात्रा के लिए कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।