Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'यादव-मुस्लिम का काम नहीं करूंगा', JDU सांसद के बयान पर बवाल; तेजस्वी के MLA ने कह दी बड़ी बात

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 07:27 PM (IST)

    सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा चुनाव में यादव-मुसलमान से कम वोट मिलने से खफा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब यादव और मुस ...और पढ़ें

    'यादव-मुस्लिम का काम नहीं करूंगा', JDU सांसद के बयान पर बवाल (फाइल फोटो)
    'यादव-मुस्लिम का काम नहीं करूंगा', JDU सांसद के बयान पर बवाल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नवनिर्वाचित सांसद के बयान पर राजद विधायक ने किया पलटवार
    2. बाजपट्टी के राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने कहा- अहंकारी नेता के पास मत जाइए
    3. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा- मुस्लिम और यादव का काम नहीं करूंगा

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Devesh Chandra Thakur Statement नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के यादव-मुस्लिम समाज के बारे में दिए गए बयान पर बाजपट्टी के राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने पलटवार किया है।

    राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने कहा है कि सामाजिक सद्भाव को कायम रखने वाले, संविधान के प्रति आस्था रखने वाले तमाम विकास और अमन पसंद सीतामढ़ी जिलेवासियों को किसी सामंती विचारधारा वाले और अहंकारी नेता के पास जाने की कोई जरूरत नहीं है।

    'बिहार ही नहीं पूरे देश में...'

    उन्होंने आगे कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश में गरीब, वंचितों, अल्पसंख्यकों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के सिपाही के रूप में पहरेदारी करने के लिए सीतामढ़ी जिले में हमेशा से सजग हूं। मैं खुद आपके दरवाजे पहुंचकर आपके हर वाजिब और संवैधानिक जायज मांगों को पूरा करने के लिए जी-जान लगा दूंगा।

    राजद विधायक ने कहा कि आपलोगों के मान-सम्मान को कभी गिरवी नहीं पड़ने दूंगा। आपने जो हमें वोट के रूप में राजनीतिक ताकत दी है, उसका कर्ज सूद समेत आपका मान-सम्मान बनाए रखकर चुकाऊंगा।

    बाजपट्टी विधायक ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है और आपने हमें सेवा के लिए चुना है, आपलोगों की सेवा करना हमारा राजनीतिक धर्म और कर्म है। इससे कभी पीछे नहीं हटूंगा, अपने जीते-जी आपके मान सम्मान को कभी गिरने नहीं दूंगा।

    सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने क्या कहा था?

    सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा चुनाव में यादव-मुसलमान से कम वोट मिलने से खफा हैं। उन्होंने कहा कि अब इस समुदाय से उन्हीं लोगों का काम करेंगे जिन्होंने उनका समर्थन किया है, वोट किया है। वैसे यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करेंगे जिन्होंने उन्हें वोट नहीं किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह भी कहा कि हां वोट नहीं करने वाले इस समाज के लोग आते हैं तब भी उनका स्वागत है। उनके लिए कहना चाहूंगा कि आइए चाय पीजिए, मिठाई खाइए, लेकिन आगे से व्यक्तिगत काम के लिए कोई उम्मीद नहीं कीजिए, क्योंकि आपका काम नहीं करूंगा।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'यादव-मुस्लिम का काम नहीं करूंगा', भरी सभा में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार के सांसद; देखें VIDEO

    ये भी पढ़ें- Mukesh Ambani: 'मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में...', ये क्या बोल गए लालू यादव के सबसे खास नेता