Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में स्कूल टाइमिंग बदली, 6 अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

    By Amit Saurav Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    School Timing Change: सीतामढ़ी में बढ़ती गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों का संचालन समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 6 अप्रैल से सभी विद्या ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Morning Shift School: जिले के सरकारी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 6 अप्रैल से सभी विद्यालयों में सुबह की पाली में पढ़ाई शुरू होगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    नई व्यवस्था के अनुसार, विद्यालय सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे छुट्टी होगी। हालांकि शिक्षक 12:30 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद जिले में नई समय-सारिणी लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

    निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे तक प्रार्थना और चेतना सत्र होगा। इसके बाद 7 बजे से 7:40 तक पहली कक्षा, 7:40 से 8:20 तक दूसरी और 8:20 से 9 बजे तक तीसरी कक्षा संचालित की जाएगी।

    सुबह 9 बजे से 9:40 तक मध्यांतर रहेगा, जिसमें प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। इसके बाद 9:40 से 10:20 तक चौथी, 10:20 से 11 बजे तक पांचवीं, 11 से 11:40 तक छठी और 11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं कक्षा चलेगी।

    सातवीं कक्षा समाप्त होने के बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी जाएगी। इसके बाद 12:20 से 12:30 बजे तक प्रधानाध्यापक की निगरानी में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन की योजना तैयार करने और छात्रों को दिए गए कार्यों की जांच की जाएगी।

    खबरें और भी