Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prabhat Jha Death: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन, सीतामढ़ी में कल होगा अंतिम संस्कार

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 12:04 PM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन से सीतामढ़ी स्थित कोरियाही गांव में मातम पसर गया है। इसी गांव में कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शव शनि ...और पढ़ें

    प्रभात झा का 67 वर्षा की उम्र में निधन। (फाइल फोटो)
    प्रभात झा का 67 वर्षा की उम्र में निधन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन से गांव में मातम
    2. गांव में ही होगा उनका अंतिम संस्कार, चल रही है तैयारी
    3. मध्य प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे प्रभात झा

    जागरण संवाददाता, सीतामाढ़ी। Prabhat Jha Passes Away भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का निधन शुक्रवार की सुबह दिल्ली में हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला भाजपा नेताओं के साथ ही उनके गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से सभी मर्माहत हैं।

    बता दें कि स्व. झा जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत कोरियाही गांव के रहने वाले थे। वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

    इसी के साथ, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ रही है। मध्य प्रदेश से वे दो-दो बार राज्य सभा सदस्य भी चुने गए थे। बताया गया कि 29 जून को न्यूरोलॉजिकल समस्या के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे इलाजरत थे।

    गांव में ही कल होगा अंतिम संस्कार

    कोरियाही गांव निवासी मुरली झा ने बताया कि उनके निधन का समाचार सुनकर पूरा गांव स्तब्ध है। गांव में शोक की लहर है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार गांव में ही होगा। इसको लेकर तैयारी चल रही है। उनका शव शनिवार की सुबह पहुंचेगा। उनकी पत्नी आज दोपहर दिल्ली से अपने गांव कोरियाही पहुंच रही है। उनके दो बेटे हैं। दोनों बेटे उनके शव के साथ पहले मध्य प्रदेश के भोपाल जाएंगे। वहां से उनका शव गांव पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि उनके अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तैयारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे अपने गांव

    लोकसभा चुनाव के दौरान स्व. झा सीतामढ़ी आए थे। उन्होंने स्थानीय सांसद देवेशचंद्र ठाकुर के लिए प्रचार भी किया था। सीतामढ़ी में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में उन्होंने मंच भी साझा किया था।

    पुनौराधाम में जानकी नवमी के अवसर पर स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीराम कथा में भी वे शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भी माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा और उसी तरह इसे भी विकसित किया जाएगा।

    ये भी पढे़ं- Prabhat Jha Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने खो दी प्रासंगिकता, मिलेगी सौ फीसदी सीटें', एमपी में भाजपा की जीत पर पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा, प​ढ़ें इंटरव्यू