Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में चौकीदार के बेटे सहित दो की मौत

    By Rakesh Kumar Srivastava Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 28 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    सीतामढ़ी के पुपरी-सुरसंड पथ पर देर रात बाइक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक चौकी ...और पढ़ें

    मृतक पंकज व मुकेश की फाइल फोटो। सौ.स्वजन

    मृतक पंकज व मुकेश की फाइल फोटो। सौ.स्वजन

    HighLights

    1. पुपरी-सुरसंड पथ पर बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर।

    2. हादसे में चौकीदार के बेटे समेत दो की मौत।

    3. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी, पुपरी (सीतामढ़ी) । सीतामढ़ी जिले के पुपरी-सुरसंड पथ पर शहर के मलंग स्थान व कदम चौक के समीप सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    सूचना पाकर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान पुपरी निवासी विश्वनाथ पासवान का पुत्र पंकज पासवान (26) तथा बाजपट्टी के मुरलियाडीह निवासी राजेश पासवान के पुत्र मुकेश पासवान (45) के रूप में की गई।

    इन दोनों के साथ बाइक पर सवार नानपुर के गड़हौल निवासी शीतल पासवान के पुत्र वीरेंद्र पासवान (28) का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। मृतक पंकज के पिता विश्वनाथ पासवान थाने के चौकीदार हैं।

    ट्रैक्टर व बुलेट की आमने सामने जोरदार टक्कर

    जानकारी के अनुसार, पुपरी मोहल्ला निवासी पंकज पासवान अपने रिश्तेदार बाजपट्टी के मुकेश पासवान और विरेंद्र पासवान के साथ रात के करीब 11 बजे घर से पुपरी बाजार के लिए बुलेट बाइक से ट्रिपल लोडिंग निकले थे।

    इस क्रम में मलंग स्थान के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में पुपरी निवासी पंकज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    खबरें और भी

    लोगों के सहयोग से घायल मुरलियाडीह निवासी मुकेश व गड़हौल शरीफ निवासी वीरेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया।

    बताया गया कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मुकेश की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया। वहीं, विरेंद्र पासवान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से ट्रैक्टर व दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।