यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sitamarhi Crime: बेलसंड के राम-जानकी मंदिर में वृद्ध पुजारी की हत्या, अष्टधातु की मूर्तियां ले गए बदमाश
Bihar Crime News सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थानाक्षेत्र के जाफरपुर गांव में भगवान राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने के दौरान बदमाशों ने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में जाफरपुर गांव में राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने के दौरान बदमाशों ने मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह लोगों को इस बात का पता चला जब वे मंदिर में पूजा करने गए।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मृतक पुजारी का नाम सुगंध झा (65 वर्ष) बताया गया है, जो पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी थाना अंतर्गत साकिर भंडार गांव के रहने वाले थे। यह प्राचीन मंदिर है।
बेलसंड डीएसपी के अनुसार, इस गांव से दूर चौर में एक बगीचार है। उसी में राम-जानकी का मंदिर है। दो वर्ष से यहां पुजारी थे। रात्रि में धारदार हथियार से हत्या कर अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली गई हैं। डीएसपी ने बताया कि एफएसएल, डीआइयू एवं डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल छानबीन चल रही है।