Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में महिला गृहरक्षक से छेड़छाड़ के आरोप में कन्हौली थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:01 PM (IST)

    सीतामढ़ी के कन्हौली थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल को एक महिला गृहरक्षक से छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमि ...और पढ़ें

    कन्हौली थानाध्यक्ष पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया गया था।

    कन्हौली थानाध्यक्ष पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया गया था।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi SHO Suspended: सीतामढ़ी के कन्हौली थाना में प्रतिनियुक्त एक महिला गृहरक्षक से छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप में थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल को निलंबित कर दिया गया है।

    पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने जांच प्रतिवेदन में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही सोनबरसा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार यादव को कन्हौली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

    महिला गृहरक्षक ने की शिकायत

    जानकारी के अनुसार, महिला गृहरक्षक ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत में कन्हौली थानाध्यक्ष पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया गया था।

    महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी।

    एसडीपीओ को सौंपी गई जांच

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने जांच की जिम्मेदारी पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी को सौंपी। जांच के दौरान शिकायत से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया।

    जांच पूरी होने के बाद एसडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी।

    जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

    जांच प्रतिवेदन में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर एसपी अमित रंजन ने थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

    पुलिस विभाग के अनुसार मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी।

    सुनील यादव बने नए थानाध्यक्ष

    कन्हौली थाना में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनबरसा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    पुलिस विभाग का कहना है कि मामले में जांच और विभागीय प्रक्रिया नियमानुसार आगे भी जारी रहेगी।