विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitamarhi: महिला थाना में नहीं मिले ओडी पदाधिकारी, बिना वर्दी के पहुंची थानाध्यक्ष; SP ने लगाई क्लास

Published: Mon, 09 Jun 2025 06:38 PM (IST)

सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने शहर में विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए कई थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ...और पढ़ें

महिला थाना में नहीं मिले ओडी पदाधिकारी, बिना वर्दी के पहुंची थानाध्यक्ष
महिला थाना में नहीं मिले ओडी पदाधिकारी, बिना वर्दी के पहुंची थानाध्यक्ष

HighLights

  1. एसपी अमित रंजन ने किया थानों का निरीक्षण
  2. लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को चेतावनी
  3. कई पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। विधि-व्यवस्था को लेकर एसपी अमित रंजन रविवार की रात शहर का जायजा लेने निकले। इस दौरान सड़क पर आने-जाने लोगों से पूछताछ भी की। इसी क्रम में एसपी ने महिला थाना, नगर और डुमरा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना भवन, थाना हाजत, परिसर, पुलिस बैरक के साथ पुलिस के आउट टर्न का निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष को थाना की सफाई, आगंतुक से अच्छा व्यवहार, कांडों के निष्पादन, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महिला थाना में ओडी पदाधिकारी मौजूद नहीं मिले। जिसको लेकर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित ओडी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी के आने की खबर सुनकर महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज भी पहुंची। उन्हें

बिना वर्दी के देख एसपी ने फटकार लगाते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी वर्दी में ही रहेंगे। बिना वर्दी के कोई भी पदाधिकारी नजर आए तो कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा कि महिला थाना की लगातार शिकायत मिल रही थी कि ओडी में कोई भी पदाधिकारी नहीं रहते हैं और न ही गश्त के लिए पुलिस टीम निकलती है। कहा कि पुलिस पदाधिकारी व सिपाही के साथ गश्ती की जाएगी। इसमें कोताही बरतने पर पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने थाना के संसाधन, रख-रखाव, व्यवस्था की जांच की। कमी मिलने पर उसे दूर करने का भी निर्देश दिया। नगर थाना के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को लेकर नगर थानाध्यक्ष को कर्ई दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही।

बीते दिनों कार्य में लापरवाही बरतने वाले 13 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन भुगतान पर एसपी ने रोक लगा दी थी। वही, बकरीद पर्व के दौरान प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब आधा दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी व जवानों से जवाब-तलब किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।