Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, जमादार, दो जवान व चालक जख्मी, चार लोग हिरासत में

    By Rakesh Kumar Srivastava Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एक जमादार और दो जवान समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एक सीएसपी संचालक से 2.9 लाख रुपये की लूट के ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. पुलिस टीम पर हमला, जमादार व जवान घायल।

    2. सीएसपी संचालक से 2.9 लाख रुपये की लूट।

    3. चार संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, पुपरी (सीतामढ़ी)। बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर अचानक हमला हो गया, जिसमें जमादार, दो जवान और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

    बता दें कि पुपरी से घर लौटने के क्रम में चैनपुरा गांव के समीप अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक सीएसपी संचालक से 2.9 रुपये लूट लिए। घटना बुधवार की दोपहर तीन बजे की बताई गई है।

    इस संबंध में सीएसपी संचालक तेमहुआ गांव निवासी भोगेंद्र कुमार के आवेदन पर थाने में अज्ञात के विरुद्ध गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के मुताबिक भोगेंद्र कुमार का हरिहरपुर चौक पर एसबीआई का सीएसपी है।

    वह घटना की दोपहर पुपरी बाजार स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकासी कर बाइक से हरिहरपुर के लिए निकल पड़े। इस क्रम में चैनपुरा गांव के समीप टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक एक अपराधी कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया और डिक्की में रखा रुपये भरा बैग लेकर भाग निकला।

    इस संबंध में डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि इस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

    चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

    सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र में बुधवार को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नाहर चौक अंसारी टोला के पास की गई।

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद मुमताज के पुत्र मोजाहिद के रूप में हुई है। मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख अचानक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

    खबरें और भी

    संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी कर बेचने का काम करता है। मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।