Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 जुलाई से सावन: सीतामढ़ी से देवघर जाने वाली मेला एक्सप्रेस का इंतजार, शिवभक्तों में निराशा

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी से देवघर के लिए श्रावणी मेला एक्सप्रेस की घोषणा न होने से श्रद्धालु परेशान हैं। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पिछले साल ट्रेन चली थी और ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी से देवघर जाने वाली मेला एक्सप्रेस का इंतजार, शिवभक्तों में निराशा

    सीतामढ़ी से देवघर जाने वाली मेला एक्सप्रेस का इंतजार, शिवभक्तों में निराशा

    संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष अबतक सीतामढ़ी से बाबानगरी देवघर तक श्रावणी मेला एक्सप्रेस चलाने की घोषणा नहीं हो सकी है। इससे श्रद्धालु परेशान हैं। अमान परिवर्तन बाद भी बाबा नगरी देवघर के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होना लोगों को अब भी खल रहा है।

    यहां बता दें कि 30 जुलाई से सावन मेला शुरू होने वाला है। इस मौके पर सीतामढ़ी जिले और इसके आसपास नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन व भादो महीने में भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन और जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं।

    सावन मास के दौरान मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा नहीं होने से बाबा के भक्त आज भी रेलवे की तरफ टकटकी निगाहों से देख रहे है। सीतामढ़ी से सुल्तानगंज की रेल सेवा नहीं होने से उसका खामियाजा श्रद्धालुओं को उठानी पड़ती है।

    रेल सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। मजबूरी में किसी तरह लोग दरभंगा व मुजफ्फरपुर के रास्ते बस, ट्रेन या निजी सवारी से श्रद्धालुओं सुल्तानगंज पहुंचना होता है, जहां से जल लेकर वे लोग देवघर पैदल जाते हैं।

    खबरें और भी

    जिले के बैरगनिया प्रखंड के आशोगी गांव निवासी यशवीर प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, बृजमोहन प्रसाद, अनिल और सुनील तथा जिले के मेजरगंज निवासी रानू कुमार, राजू कुमार सहित दर्जनों लोगों ने रेलवे की व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जताई है।

    लोगों का कहना है कि रेलवे को कम से कम सावन व भादो माह में श्रद्धालुओं के लिए मेला स्पेशल ही सही सीधा सुल्तानगंज और देवघर तक ट्रेन चलानी चाहिए, ताकि श्रद्धालु शारीरिक, आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न नहीं झेल सके।

    पिछले वर्ष सीतामढ़ी से सुल्तानगंज तक सावन मेला एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन कराया गया था। इस वर्ष भी चलाने की योजना बन रही है। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। जैसे ही इसकी स्वीकृति मिलती है, शीघ्र घोषणा की जाएगी। - आरके सिंह, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, समस्तीपुर मंडल