Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में पति की हत्या के सात साल बाद उपप्रमुख अनु कुमारी ने रचाई दूसरी शादी, बेटे को लेकर नया विवाद

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:14 PM (IST)

    सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने पति की हत्या के सात साल बाद दूसरी शादी कर ली है। इस शादी के बाद उनके ससुर ने पोते की अभिरक्षा और जेवरात-कागजात को ल ...और पढ़ें

    अनु कुमारी की हुई शादी।

    अनु कुमारी की हुई शादी।

    HighLights

    1. उप प्रमुख अनु कुमारी ने की दूसरी शादी।

    2. दिवंगत पति के मौसेरे भाई से विवाह।

    3. ससुर ने पोते की अभिरक्षा के लिए आवेदन दिया।

    संवाद सहयोगी, सोनबरसा (सीतामढ़ी) । प्रखंड की उप प्रमुख अनु कुमारी ने 13 जुलाई को पुनौरा धाम में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दूसरी शादी कर ली। उनका विवाह फुलकाहा निवासी विमल कुमार के साथ संपन्न हुआ।

    ताया जाता है कि विमल कुमार अनु कुमारी के दिवंगत पति के मौसेरे भाई हैं। अनु कुमारी की पहली शादी वर्ष 2018 में विशनपुर आधार निवासी महेश महतो के पुत्र इन्द्रजीत कुमार से हुई थी।

    विवाह के कुछ ही समय बाद ही सितंबर 2019 में अपराधियों ने इन्द्रजीत कुमार की हत्या कर दी। इससे अनु कुमारी के सामने कम उम्र में ही वैधव्य और मासूम बेटे की परवरिश जैसी बड़ी जिम्मेदारी आ गई।

    विपरीत परिस्थितियों से हार मानने के बजाय अनु कुमारी ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में कदम रखा। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीता और बाद में सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख निर्वाचित हुईं।

    इसके बाद से वह लगातार जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाती रही हैं। इसी बीच,13 जुलाई को पुनौरा धाम में उन्होंने दूसरा विवाह कर लिया। विवाह की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    उधर, विवाह के बाद नया पारिवारिक विवाद भी सामने आ गया है। उप प्रमुख के ससुर ने कन्हौली थाना में आवेदन देकर अपने लगभग आठ वर्षीय पोते की अभिरक्षा उन्हें दिलाने की मांग की है।

    आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि बहू घर से जेवरात और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात भी साथ ले गई हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

    • पति की हत्या के सात वर्ष बाद सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने की दूसरी शादी
    • उपप्रमुख के ससुर ने पोते की अभिरक्षा के लिए थाने में दिया आवेदन, पुलिस ने शुरू की जांच
    • विवाह फुलकाहा निवासी विमल कुमार के साथ हुआ
    • विमल कुमार अनु कुमारी के दिवंगत पति के मौसेरे भाई हैं