Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी-रक्सौल के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बेतिया-मझौलिया के लोगों को झेलनी होगी परेशानी

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:14 PM (IST)

    बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से सीतामढ़ी होकर परिवर्तित किया गया है। इससे सीतामढ़ी-रक्सौल ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी । बेतिया–मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है।

    इसका फायदा यह होगा कि सामान्य दिनों में इस रूट से नहीं गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अब सीतामढ़ी होकर संचालित होंगी।

    रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    समस्तीपुर मंडल अंतर्गत बेतिया से मझौलिया के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर इस रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन में अस्थायी रुप से बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें भाया सीतामढ़ी चलेंगी।

    उक्त आशय की जानकारी समस्तीपुर पब्लिक रिलेशन अधिकारी आरके सिंह ने एक ई रिलीज जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि उस रूट की आधा दर्जन ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर अस्थायी रूप से सीतामढ़ी होकर चलाई जाएगी।

    सीतामढ़ी-रक्सौल- सिकटा- नरकटियागंज के रास्ते परिचालन

    गोरखपुर से 02 जुलाई 026 को खुलने वाली 15052 गोरखपुर - कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।

    वहीं कटिहार से 02 जुलाई 026 को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल- सिकटा- नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

    अमृतसर से 01 जुलाई 026 को खुलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढी-दरभंगा के रास्ते चलेगी।

    दरभंगा से 02 जुलाई 26 को खुलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

    आनंद विहार से 02 जुलाई 26 को खुलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल - सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।

    बरौनी से 03 जुलाई 26 को खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।