विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में तालाब किनारे करंट से वृद्धा की मौत, मछली बचाने को बिछाया था मौत का जाल

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:10 PM (GMT+05:30)

सीतामढ़ी के बथनाहा में तालाब किनारे घास काटने गई 65 वर्षीय महिला चंदरी देवी की करंट लगने से मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीतामढ़ी में 65 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत।

  2. तालाब मालिक ने मछली सुरक्षा हेतु तार में दौड़ाया था करंट।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी, कार्रवाई होगी।

संवाद सहयोगी, बथनाहा (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Sahiyara Woman Death: सहियारा थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर कटही टोला के समीप तालाब किनारे लगाए गए लोहे के तार में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय चंदरी देवी की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।

मवेशियों के लिए घास काटने गईं

मृतका की पहचान स्थानीय वार्ड संख्या नौ निवासी स्व. कपिलदेव मिश्र की पत्नी चंदरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदरी देवी मंगलवार की शाम मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं।

इसी दौरान तालाब मालिक द्वारा मछली की सुरक्षा के लिए तालाब किनारे लगाए गए लोहे के तार में दौड़ाए गए करंट के संपर्क में आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

देर रात तक स्वजन ने चंदरी देवी की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर तालाब के तटबंध पर पड़े महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और स्वजन को दी गई।

तालाब मालिक पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि स्वजन की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर तालाब मालिक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपनी संपत्ति की रक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग करना गैरकानूनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सारण में शौच के लिए खेत जा रहे युवक की करंट से मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई भी जख्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।