विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतमाढ़ी : प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, विवाहिता की हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने निकला पति गिरफ्तार

By Anil tiwariEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 22 Sep 2026 06:33 PM (IST)

रुन्नीसैदपुर के थुम्मा गांव में प्रेम विवाह के एक साल बाद एक विवाहिता रेशम कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. रुन्नीसैदपुर के थुम्मा गांव में विवाहिता की हत्या।

  2. प्रेम विवाह के एक साल बाद हुई वारदात।

  3. पति और दो साथी शव ठिकाने लगाते पकड़े गए।

संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव स्थित वार्ड संख्या -04 में एक विवाहिता की मारपीट कर हत्या कर दी गई। वहीं मंगलवार को शव ठिकाने लगाने जा रहे मृतका के पति और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां खोपा गांव निवासी रामजी राय की पत्नी रीना कुमारी के आवेदन पर थाने में तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतका रेशम कुमारी (20 वर्ष) थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी रामजी राय की पुत्री थी। करीब एक वर्ष पूर्व खोपा गांव के हीं सूरज साह के पुत्र शिवम कुमार के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। थुम्मा के रैन चौक पर शिवम की दवा की दुकान है।

शादी के बाद दोनों थुम्मा वार्ड संख्या -4 निवासी मेवालाल साह के मकान में किराए पर रह रहे थे। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि थुम्मा में एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही है।

सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मौके से विवाहिता के शव बरामद किया गया। साथ ही शिवम तथा उसके दो अन्य साथी थुम्मा गांव निवासी मेवालाल साह का पुत्र विकास कुमार तथा मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत परड़ी गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह के पुत्र रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2023 में रेशम कुमारी की शादी नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी- सिरसी गांव निवासी अनिल राय के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसने अपने पति को छोड़कर रेशम अपने मायके के निवासी शिवम के साथ प्रेम विवाह कर थुम्मा गांव में रहने लगी।

मायके के शिवम के साथ अंतर्जातीय विवाह करने के बाद उसने मायके के लोगों से भी लगभग अपना नाता तोड़ लिया था। गांव के दफादार द्वारा मंगलवार की सुबह मृतका के मायकेवालों को इस घटना की सूचना दी गई। मृतका की मां रीना कुमारी ने दावा किया है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने एक साज़िश के तहत उसकी पुत्री रेशम की मारपीट के बाद हत्या कर दी।