विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में पिटाई के तीन दिन बाद 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, चार पर आरोप

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:03 PM (GMT+05:30)

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में 24 वर्षीय मनोहर कुमार की पिटाई के तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो ...और पढ़ें

युवक की मौत के बाद शोकाकुल स्वजन।

युवक की मौत के बाद शोकाकुल स्वजन।

HighLights

  1. सीतामढ़ी में 24 वर्षीय युवक मनोहर कुमार की मौत।

  2. पिटाई के तीन दिन बाद इलाज के दौरान हुई मृत्यु।

  3. चार लोगों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगा।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Sitamarhi Youth Death: सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र में पिटाई के तीन दिन बाद 24 वर्षीय युवक मनोहर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक आदर्शनगर भवदेपुर वार्ड नंबर-1 का निवासी था और दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

विवाद के बाद मारपीट

स्वजन के अनुसार, सोमवार को घर से निकलने के दौरान दो युवकों ने मनोहर कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपित नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

स्वजन ने करण कुमार, उसके पिता नथुनी साह, नंदलाल कुमार और सुरेंद्र पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि तीन दिन पूर्व सभी लोग आपस में खाया-पीया थे। इसी क्रम में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मनोहर कुमार की पिटाई कर दी गई थी।

पिटाई के बाद मनोहर कुमार का इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में प्रेम विवाह के बाद सामने आया पत्नी का सच, ससुराल में दूल्हे की पिटाई से मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।