सीतामढ़ी के सोनबरसा बाजार में परचून दुकान और गोदाम में भीषण आग, 60 लाख के नुकसान की आशंका
सीतामढ़ी के सोनबरसा बाजार में रविवार देर रात एक परचून की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 60 लाख रुपये के सामान का नुकसान होने का अन ...और पढ़ें

सीतामढ़ी की एक दुकान में लगी आग बुझाते अग्निशमनकर्मी। फोटो: जागरण
HighLights
सोनबरसा बाजार में परचून दुकान और गोदाम में भीषण आग।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 60 लाख रुपये का नुकसान।
दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Sonbarsa Fire: सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती सोनबरसा बाजार में रविवार देर रात परचून की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई।
आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में परचून का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अररिया निवासी जितेंद्र साह सोनबरसा बाजार में रामजी पटेल के मकान में किराये पर परचून की दुकान चलाते हैं।
इसी परिसर में उन्होंने परचून के सामान का गोदाम भी बना रखा है। रविवार देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अचानक गोदाम में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में परचून का सामान इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।
घटना की सूचना मिलने पर सोनबरसा थाना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार अहले सुबह आग पर काबू पाया। इसके बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में करीब 60 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट होने की आशंका है।