Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल की किशोरी को शादी का झांसा देकर गुजरात ले जा रहे युवक को पकड़ा, तस्करी की आशंका

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:33 PM (IST)

    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली किशोरी को मानव तस्करी से बचाया, जिसे शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाया जा रहा था। युवक को पकड ...और पढ़ें

    एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और किशोरी को सुरक्षित बचा लिया।

    एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और किशोरी को सुरक्षित बचा लिया।

    HighLights

    1. एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकी।

    2. नेपाली किशोरी को शादी का झांसा देकर गुजरात ले जा रहे थे।

    3. पकड़े गए युवक को नेपाल पुलिस को सौंपा गया।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Nepal Girl Trafficking: भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सतर्कता से एक नेपाली किशोरी को युवक के साथ गुजरात ले जाने का मामला सामने आया है।

    एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और किशोरी को सुरक्षित बचा लिया।

    शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप

    एसएसबी के अनुसार, युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाने की कोशिश कर रहा था। आशंका है कि किशोरी को मानव तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

    यह कार्रवाई भगवतीपुर सीमा चौकी के अंतर्गत गश्त के दौरान की गई। एसएसबी की समवाय लालबंदी के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा टीम के साथ सीमा स्तंभ संख्या 315/2 के पास नियमित गश्त कर रहे थे।

    संदिग्ध गतिविधि पर रोका

    इसी दौरान नेपाल की ओर से एक युवक और किशोरी आते दिखाई दिए। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर एसएसबी जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की।

    पूछताछ में युवक की पहचान नेपाल के सरलाही जिले के चंद्रनगर निवासी 24 वर्षीय दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई। किशोरी भी नेपाल की रहने वाली बताई गई है।

    स्वजन को दी गई सूचना

    मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसबी ने किशोरी के स्वजन को सूचना दी। सूचना पर उसके स्वजन मौके पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

    इसके बाद गुरुवार को किशोरी और पकड़े गए युवक को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) रघुनाथपुर के हवाले कर दिया गया। मामले में नेपाल की संबंधित एजेंसी आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई करेगी।