विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर एक्शन, ओडिशा की लड़की को तस्करी से बचाया, नेपाली युवक गिरफ्तार

Published: Fri, 10 Jul 2026 06:52 PM (IST)

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मानव तस्करी से ओडिशा की एक नाबालिग लड़की को बचाया। जवानों ने शादी का झांसा ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर नाबालिग लड़की को बचाया।

  2. ओडिशा की लड़की को शादी का झांसा देकर ले जा रहा था।

  3. नेपाली युवक गिरफ्तार, सोनबरसा पुलिस को सौंपा गया।

संवाद सहयोगी, सोनबरसा (सीतामढ़ी) । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मुस्तैदी ने ओडिशा की एक नाबालिग लड़की को ह्युमैन ट्रैफिकिंग से बचा लिया।

जवानों ने लड़की को भगाकर ले जा रहे एक नेपाली युवक को मौके पर ही धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ा गया युवक नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत मलंगवा ब्रह्मपुर (नोकैलवा-6) निवासी रामध्यान महतो का पुत्र रवि कृष्ण महतो बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 51वीं वाहिनी एसएसबी की ''ई'' कंपनी सोनबरसा के जवानों ने शुक्रवार को सुबह करीब 5:15 बजे ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी (सामान्य) सुमित त्यागी,आरक्षी (सामान्य) आकाश मिश्रा तथा आरक्षी (सामान्य) अवनीश मिश्रा भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे।

इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 323/13 के समीप बाजार चेक पोस्ट पर एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ नेपाली की ओर जाते देखा तो जवानों को संदेह हुआ। तब जवानों ने दोनों को रोककर उनसे अलग-अलग पूछताछ की तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

17 वर्षीय लड़की ओडिशा राज्य के बलांगीर जिला की रहने वाली है। एसएसबी जवानों ने जब लड़की के स्वजन से मोबाइल पर संपर्क किया तो उसके पिता ने बताया कि युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को घर से भगाकर ले गया है।

इसके बाद एसएसबी ने तत्काल लड़की को महिला जवानों की सुरक्षा में रखा तथा स्थानीय स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) को सूचना दी। एनजीओ प्रतिनिधि सोनी कुमारी के सामने लड़की ने बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर नेपाल ले जा रहा था।

इसके बाद एसएसबी ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सोनबरसा थाना को सिपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।