विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुधा मूर्ति ने किए मां जानकी के दर्शन, बोलीं आने वाले समय में विश्व का केंद्र बनेगा पुनौराधाम

Published: Wed, 26 Aug 2026 09:10 PM (IST)

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने सीता कुंड ...और पढ़ें

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के साथ पुनौराधाम मां जानकी का दर्शन पूजन करने पहुंची प्रख्यात लेखिका व राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति का अभिनंदन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। फोटो: जागरण

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के साथ पुनौराधाम मां जानकी का दर्शन पूजन करने पहुंची प्रख्यात लेखिका व राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति का अभिनंदन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। फोटो: जागरण

संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। Sudha Murty Sitamarhi: देश की प्रख्यात लेखिका, समाजसेवी एवं राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने बुधवार को स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के साथ मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के विग्रह का दर्शन कर विधि-विधान से आरती उतारी। मंदिर के महंत कौशल किशोर दास के उत्तराधिकारी रामकुमार दास ने उन्हें विधिवत संकल्प और पूजा कराई।

सुधा मूर्ति ने प्राचीन मंदिर का दर्शन करने के साथ-साथ पवित्र सीता कुंड के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सीतामढ़ी और पुनौरा धाम के इतिहास तथा माता जानकी से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को समझने में विशेष उत्सुकता दिखाई।

पुनौराधाम की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आएंगे।

सांसद सुधा मूर्ति के सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार ने मंदिर परिसर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं और पुजारियों को खासा प्रभावित किया। पुनौराधाम आगमन पर भाजपा नेता विशाल कुमार, पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष अंशुल प्रकाश, ज्योति शर्मा और नीरा गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति लंबे समय तक इंफोसिस फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देती रही हैं।