Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav : 'तख्त बदल दो ताज बदल दो...', JP के नारे से तेजस्वी यादव ने जनता में भरा जोश, फिर कह दी बड़ी बात

    Updated: Wed, 01 May 2024 06:16 PM (IST)

    Tejashwi Yadav बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल और तेज होती जा रही है। इधर बयानबाजी के साथ रैलियों का दौर जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav : 'तख्त बदल दो ताज बदल दो...', JP के नारे से तेजस्वी यादव ने जनता में भरा जोश
    Tejashwi Yadav : 'तख्त बदल दो ताज बदल दो...', JP के नारे से तेजस्वी यादव ने जनता में भरा जोश

    डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी/पटना। Tejashwi Yadav Bihar Politics : बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल और तेज होती जा रही है। इधर, बयानबाजी के साथ रैलियों का दौर जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से तख्त बदलने तक की अपील कर दी है।

    उन्होंने बुधवार को आयोजित की गई विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। इसी में से एक सभा का वीडियो उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पूरा देश बोल रहा है, अब सिंहासन डोल रहा है, कालचक्र का पहिया फिर जनता के हक में डोल रहा है।

    इस पोस्ट में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपनी सभा का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें उन्होंने जेपी आंदोलन के एक नारे से अपने अंदाज में जनता में जोश भरने की कोशिश की।

    इस वीडियो में वह कहते हैं कि अभी समय है। तख्त बदल दो; ताज बदल दो (takht badal do taj badal do), बेईमानों का राज बदल दो। तेजस्वी यादव की इस अपील पर सामने मौजूद जनता से भी आवाज आती है।

    वहीं, इसके बाद तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से समर्थन की मांग भी करते दिखाई देते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

    तेजस्वी यादव ने अपनी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर भी निशाना साधा। उन्होंने जनता से झूठ बोलकर भ्रमित करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गरीबी, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर भी हमला बोला।

    उन्होंने अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से किए गए गैस सिलेंडर की कीमत घटाने, 1 करोड़ नौकरी देने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से जैसे वादे भी दोहराए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Rohini Acharya को टक्कर देंगे चोकर बाबा, सारण सीट से भर दिया पर्चा; मैदान में राजीव प्रताप रूडी भी

    Tejashwi Yadav: 'हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद...', तेजस्वी यादव ने भाजपा के लिए क्यों कही ऐसी बात?