Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: छेड़छाड़ से तंग मह‍िला ने युवक को अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्‍तांग; कई दिनों से कर रहा था परेशान

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 09:46 AM (IST)

    Sitamarhi Crime News सीतामढ़ी में एक विचित्र मामला सामने आया है जहां शादीशुदा महिला ने उसे तंग करने वाले युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मह‍िला ने यु ...और पढ़ें

    छेड़छाड़ से परेशान मह‍िला ने युवक का गुप्‍तांग काट दिया। (सांकेतिक तस्‍वीर)
    छेड़छाड़ से परेशान मह‍िला ने युवक का गुप्‍तांग काट दिया। (सांकेतिक तस्‍वीर)

    HighLights

    1. डुमरा थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव का है मामला
    2. जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया
    3. SP बोले- मामले की जांच की जा रही है

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। छेड़खानी से परेशान महिला ने एक युवक का गुप्तांग काट डाला। बड़हरवा गांव में शनिवार सुबह यह घटना हुई।

    युवक का गुप्तांग काटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसने सुना हैरत में पड़ गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।

    SP ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश  

    एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच एवं कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक युवक की पहचान को गुप्त रखा जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि जख्मी व्यक्ति को शहर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है। घटना के संबंध में दोनों तरफ से अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है।

    तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

    ग्रामीण व स्थानीय लोगों से पुलिस तक बात पहुंची। उसके अनुसार, आरोपी एक विवाहित महिला का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। उसकी छेड़खानी से महिला आजिज हो चुकी थी। लोकलाज के चलते वह कुछ कर नहीं पाती थी।

    लिहाजा, उसने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला ने सुबह ही आरोपी को अपने पास बुलाया। उसे लगा कि महिला उसके झांसे में आ चुकी है, लेकिन यहां तो माजरा ही उल्टा था।

    यह भी पढ़ें -

    Muzaffarpur News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी के लिए घर छोड़कर आ गई युवती; फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने बदल दिया सबकुछ

    Bihar News: जिस महिला के अपहरण और हत्या की दर्ज कराई गई FIR, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मिली जिंदा

    खबरें और भी