Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitamarhi News: बहन की आज होनी थी शादी, भाई की हो गई मौत; मचा कोहराम

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 09:39 AM (IST)

    सीतामढ़ी के सुरसंड में चापाकल पर पानी भरने के दौरान फिसलने से रोशन कुमार नामक युवक की मौत हो गई। राजकुमार साह की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं ...और पढ़ें

    बहन की आज होनी थी शादी, भाई की हो गई मौत, मचा कोहराम
    बहन की आज होनी थी शादी, भाई की हो गई मौत, मचा कोहराम

    HighLights

    1. चापाकल पर फिसलने से युवक की मौत
    2. शादी की खुशियों में पसरा मातम
    3. अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया

    संवाद सहयोगी, सुरसंड। बिहार के सीतामढ़ी में सुरसंद भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठापुर्वी गांव में वार्ड नंबर 11 में चापाकल पर पानी भरने के दौरान फिसल कर गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान राजकुमार साह के 28 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार साह की लड़की अंचला कुमारी की बुधवार की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी।

    मंगलवार को मेंहंदी व हल्दी की रस्म की तैयारी चल रही थी। घर से लेकर मोहल्ले तक खुशी का माहौल था। इसी दौरान अंचला कुमारी का बड़ा भाई रोशन कुमार चापाकल पर पानी भरने क्रम में फिसल कर गिर गया।

    गंभीर चोट लगने के बाद बहने लगा खून

    इसके कारण सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    सदर अस्पताल में चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजकुमार साह के परिवार की माली हालत काफी खराब है। बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था।