Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitamarhi News: बर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन से किसानों को मिलेगा फायदा, उपज बढ़ाने में मिलेगी मदद

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:03 PM (IST)

    बथनाहा के सोनमा गांव में कृषि उत्थान इंटरप्राइजेज सह बर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन केंद्र का उद्घाटन हुआ। विधायक अनिल राम ने रासायनिक खादों के नुकसान बतात ...और पढ़ें

    बर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन से किसानों को मिलेगा फायदा। जागरण फोटो
    बर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन से किसानों को मिलेगा फायदा। जागरण फोटो

    HighLights

    1. बथनाहा में बर्मी कंपोस्ट खाद केंद्र खुला |
    2. विधायक ने खाद उपयोग पर जोर दिया |
    3. किसानों को कम लागत में उपज का सुझाव |

    जागरण संवाददाता, बथनाहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बथनाहा पूर्वी पंचायत के सोनमा गांव में किसान राम विनय कुशवाहा द्वारा कृषि उत्थान इंटरप्राइजेज सह बर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन केंद्र का संचालन किया गया।

    इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक ई अनिल राम द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में रासायनिक खादों के प्रयोग से खेतों की उर्वरक शक्ति कमजोर होने के साथ ही मानव समूह पर इसका कुप्रभाव पड़ता है।

    बर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने की अपील

    इससे बचने के लिए उन्होंने किसानों को बर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के उत्पादन केंद्र के संचालन से न केवल किसानों को फायदा होगा बल्कि बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    वहीं, उपस्थित बलहा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मनोहर पंजिकार किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कम लागत में अच्छी उपज के लिए बर्मी कंपोस्ट खाद किसानों को घर-घर उत्पादन करने व उपयोग करने की बात कही।

    उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मददगार

    उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय से वर्षा में काफी कमी आई है। ऐसी स्थिति में खेतों की नमी खत्म हो गई है। खेतों में नमी एवं उर्वरा शक्ति बनाए रखने में बर्मी कंपोस्ट खाद कारगर साबित होता है।

    रासायनिक खादों दुष्परिणाम से बचाव

    इसे तैयार करने में रासायनिक खादों के खरीदने से बहुत कम लागत पड़ता है। उन्होंने किसानों से सभी फसलों में बर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग कर रासायनिक खादों दुष्परिणाम से बचने की सलाह दी।

    मौके पर किसान राम कुमार सिंह, सतेंद्र साह,बहादुर सिंह,रामश्रेष्ठ सिंह,सुधीर झा, रामेश्वर दास सहित दर्जनों किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नानपुर में तेज रफ्तार कार की ठोकर से दुकानदार की मौत, लोगों ने चालक को खदेड़ कर पकड़ा

    यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, पुलिस विभाग में 54 पदाधिकारियों का हुआ तबादला

    खबरें और भी