विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में नहीं मिली थी बाइक, नाराज ससुरालवालों ने कर दी हत्या

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 10:21 PM (IST)

दहेज में बाइक और पलंग न मिलने से नाराज ससुरालवालों ने गले में फंदा डालकर महिला की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

शादी में नहीं मिली थी बाइक, नाराज ससुरालवालों ने कर दी हत्या
शादी में नहीं मिली थी बाइक, नाराज ससुरालवालों ने कर दी हत्या

सीतामढ़ी [जेएनएन]। दहेज में बाइक और पलंग न मिलने से नाराज ससुरालवालों ने शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। पहले ससुरालवाले उसे प्रताडि़त करते रहते थे। लेकिन शुक्रवार की रात उनलोगों ने गले में फंदा डाल महिला की हत्या कर दी गई। इस बाबत मृतका के भाई के बयान पर थाने में पति एवं ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव का है।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया है। मृतका 20 वर्षिया सविता देवी के पति रघुनाथ दास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई मेजरगंज के बैधनाथपुर के बुढ़वा टोल निवासी सुखलाल दास ने कहा है कि सविता की शादी 30 जनवरी 2015 में हुई थी। उसको एक 11 माह का पुत्र भी है।

यह भी पढ़ें: आधी कीमत पर बेच रहे थे पुराने नोट, पुलिस ने धर दबोचा

शादी में बाइक एवं पलंग सहित दहेज का कुछ सामान बाकी रह गया था। जिसको लेकर बराबर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। मायकेवाले तंगी बताते हुए जल्द ही सामान देने का वादा कर रहे थे। इस बीच पति रघुनाथ दास एवं ससुर रूपलाल दास ने गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और इसे अात्महत्या का रूप देने की कोशिश की। शनिवार की सुबह में जब वह बभनगामा पहुंचा तो अपनी बहन को मृत पाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें: छात्रा के साथ कमरा बंद कर रंगरेलियां मना रहे थे तीन छात्र, पहुंची पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।