सीतामढ़ी में शादी समारोह में डांस करते हुए तार की चपेट में आया युवक, करंट लगने से मौत
सीतामढ़ी के झलसी गांव में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा में डांस करते समय 18 वर्षीय युवक सिंहासन कुमार की जनरेटर के तार से करंट लगने से मौत हो ग ...और पढ़ें
-1778232128101_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
शादी समारोह में डांस के दौरान हादसा
जनरेटर के विद्युत प्रवाहित तार से करंट
18 वर्षीय सिंहासन कुमार की हुई मौत
संवाद सहयोगी, बथनाहा। सहियारा थाना क्षेत्र की हरनाहिया पंचायत के झलसी गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में आर्केस्ट्रा में डांस करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान झलसी गांव निवासी विजय ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र सिंहासन कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात गांव में शादी समारोह था। इसमें पड़ोस में रहने वाला सिंहासन भी शामिल होने गया था।
इसी दौरान आर्केस्ट्रा में डांस करने के दौरान वह जनरेटर का विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक बहन व एक भाई है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
घटना के संबंध पूछने पर थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पटना में बड़ी वारदात; घर से बुलाकर युवक को मार दी गोली, क्रिकेट के विवाद में हत्या की आशंका