Siwan News: बड़हरिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पति और उप पार्षद पति में हुई मारपीट, दोनों ओर से FIR
बड़हरिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पति और उप मुख्य पार्षद पति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, ...और पढ़ें

मुख्य पार्षद पति और उप पार्षद पति में हुई मारपीट। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
बड़हरिया नगर पंचायत में पार्षद पतियों के बीच मारपीट।
दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई है प्राथमिकी।
पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जांच।
संवाद सूत्र, बड़हरिया (सिवान)। बड़हरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति और उप मुख्य पार्षद पति में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले में दोनों तरफ से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उप मुख्य पार्षद सलमा खातून के पति रहीमुद्दीन खान ने आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय उनके क्षेत्र में आता है।
वे अपने भाई के साथ मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे थे, तभी मुख्य पार्षद के पति नसीम अख्तर समेत चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे।
उप मुख्य पार्षद पति ने इस मामले में नसीम अख्तर और जाहिद अंसारी समेत चार लोगों को नामजद किया है। साथ ही गले से सोने की चेन भी छीनने का आरोप लगाया है।
वहीं, मुख्य पार्षद रुखसाना परवीन के पति नसीम अख्तर ने कहा है कि मंगलवार की शाम नगर पंचायत की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि रहीमुद्दीन खान अपने भाई के साथ मिलकर नगर पंचायत में लगाए गए शिलापट्ट को तोड़ रहे हैं।
उन्हें जब ऐसा करने से मना किया तब उन्होंने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।