Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शपथ ग्रहण से जोड़ी जाएगी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, स‍िवान में मंत्री ने कहा-परिसीमन में होगा बदलाव

    By Ramesh Kumar Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Sat, 03 Jan 2026 08:56 PM (GMT+05:30)

    पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने दारौंदा, सिवान का दौरा किया। उन्होंने घोषणा की कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे और प्रक्रिया को शपथ ग्रहण से ज ...और पढ़ें

    पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

    पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

    HighLights

    1. पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे, शपथ ग्रहण से जुड़ेंगे।

    2. मंत्री दीपक प्रकाश ने परिसीमन में बदलाव का संकेत दिया।

    3. दारौंदा में पंचायत सरकार भवन निर्माण की गुणवत्ता जांची।

    संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को दारौंदा पहुंचे। सिवान जाने के क्रम में दारौंदा पहुंचे मंत्री का राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

    लीला साह के पोखरा स्थित एक निजी होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बैंड-बाजा, फूल-मालाओं और नारों के बीच मंत्री का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

    स्वागत समारोह में मंत्री ने कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संगठन को मजबूती मिलती है।

    परिसीमन में होगा बदलाव 

    पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे।

    पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को शपथ ग्रहण से जोड़ा जाएगा, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। वहीं परिसीमन को लेकर मंत्री ने संकेत देते हुए कहा कि इसमें बदलाव होना तय है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    इसके बाद मंत्री ने दारौंदा प्रखंड की हड़सर पंचायत का दौरा कर निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। यह भवन शिव शंकर कौशिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

    मंत्री ने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ है और इसके निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    तय समय पर कराएं निर्माण 

    उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करते हुए तय समय-सीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंपी कुमारी, उमेश सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह, वीरेंद्र शर्मा, हेमंत कुशवाहा एवं अन्य प्रशासनिक व विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    दारौंदा से धनौती आने के दौरान मंत्री के काफिले में शामिल स्कॉर्पियो, एस्कार्ट की गाड़ी से धक्के लगने से क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान एक साथ दो से तीन गाड़ियों में क्षति पहुंची।