Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने क्लिनिक के बाहर काटा बवाल, डॉक्टर पति का पत्रकारों पर फूटा गुस्सा; गाली-गलौज के साथ कर दी धक्का-मुक्की फिर...

    By Tarun KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 12:48 PM (IST)

    बिहार के सिवान जिले में दो डॉक्टरों के बीच अवैध संबंध को लेकर खूब बवाल हुआ। बिंदुसार में स्थित डॉक्टर आरके आर्या की पत्नी डा. रीता राज ने क्लिनिक के ब ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. न्यूज कवरेज करने गए पत्रकार के साथ नोकझोक
    2. डॉक्टर पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

    जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार के सिवान में महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार में शनिवार की रात दो डॉक्टरों के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाकर डॉक्टर पत्नी ने हंगामा किया। बिंदुसार में स्थित डॉक्टर आरके आर्या की पत्नी डा. रीता राज ने क्लिनिक के बाहर जमकर बवाल काटा।

    वहीं, इस बात से नाराज डा. आरके आर्या न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने मीडिया के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की तक कर दी। इसके बाद, बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा।

    देर रात पुलिस ने डॉक्टर को छोड़ा

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय पहुंच गए। उसके बाद डॉक्टर को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल लाया। जहां मेडिकल जांच करने के बाद महादेवा ओपी ले जाया गया। हालांकि, देर रात उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया।

    प्राथमिकी में डा. रीता राज ने बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले डा. राजेश कुमार आर्या के साथ हुई थी। विगत चार वर्षो से उनके पति और डा. मिताली कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला शुरू हुआ। तब से उनके पति उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित करते हैं।

    खबरें और भी

    विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश

    उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि 11 नवंबर की शाम डा. मिताली उनके घर में आकर उनके पति के साथ रूम में चली गई।

    जब इसका उन्होंने विरोध किया तब उनके पति, डा. मिताली, ससुर दुधनाथ राम, सास रिकेबा देवी, मनिष कुमार और नीरज कुमार ने मिलकर उनकी जान लेने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पुलिस के आ जाने से जान बची। हालांकि, इस संबंध में डा. मिताली से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

    यह भी पढ़ें- दिवाली की रात चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो जिंदा जले; कारखाना संचालक समेत अन्य लोग फरार

    यह भी पढ़ें- झारखंड से मिनटों में लग्जरी गाड़ियां चुराकर बेचते थे बिहार में, अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार