Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: सत्ता हासिल करने का क्या है भाजपा का प्लान? Tejashwi Yadav ने लगाया बड़ा आरोप

    Updated: Thu, 23 May 2024 06:26 PM (GMT+05:30)

    Tejashwi Yadav बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर एक बार फिर से सत्ता हथियाना चाहती है। तेजस्वी यादव ने क ...और पढ़ें

    धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा: तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)
    धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा: तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संविधान को बचाने के लिए आइएनडीआइए गठबंधन प्रत्याशी को जिताएं: तेजस्वी
    2. भाजपा पर लगाया धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश का आरोप

    संवाद सूत्र, भगवानपुर हाट (सिवान)। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सिवान में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

    चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी संविधान को बचाने के लिए आइएनडीआइए गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी को अपना वोट देकर विजयी बनाएं।

    संविधान बचाने का है चुनाव

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, देश को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान समानता की बात कहता है। उनकी संविधान की बदौलत ही हमें वोट देने का अधिकार मिला है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के बारे में पीएम मोदी कुछ नहीं कहते हैं। वे महंगाई और बेरोजगारी के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। उनका काम सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना है।

    आईएनडीआईए की सरकार बनी तो...

    उन्होंने कहा कि केंद्र में आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनती है तो, राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन किया जाएगा। लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मे मिलेगी।

    धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा

    पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाकर भाजपा फिर से सत्ता हथियाना चाहती है। तेजस्वी यादव ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी पीएम मोदी पर जमकर हमला किया।

    मुकेश सहनी ने भी सभा को संबोधित किया

    वीआइपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि आज हमारा संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

    सभा को कांग्रेस प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय, जितेंद्र स्वामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्ल्यू, प्रद्युम्ण राय, पूनम कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: KK Pathak: 'केके पाठक तो नीतीश कुमार के...', कांग्रेस नेता का बड़ा दावा; 2020 के चुनाव से जोड़ा लिंक

    KK Pathak : हेडमास्टरों को हर दिन करना होगा यह भी काम, केके पाठक के नए ऑर्डर से सरकारी स्कूलों में बढ़ी हलचल!