यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Teacher Update : बिहार शिक्षक भर्ती चरण-2 को लेकर ताजा अपडेट, परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक के दूसरे चरण की बहाली के लिए विज्ञापन का प्रकाशन कर दिया गया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक के दूसरे चरण की बहाली के लिए विज्ञापन का प्रकाशन कर दिया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डीएम को पत्र के माध्यम से परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है।
जारी पत्र में बताया गया है कि द्वितीय चरण की परीक्षा को लेकर सात से 10 दिसंबर तक तिथि संभावित है। ऐसे में 15 नवंबर तक हर हाल में परीक्षा केंद्रों का चयन कर बीपीएसई को सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि परीक्षा केद्रों का चयन करते समय आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों को ध्यान में रखना होगा।
साथ ही परीक्षा केंद्रों को लेकर कालेज व विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। ताकि उक्त तिथि को विश्वविद्यालय या कालेज में किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं रहे।
परीक्षा केंद्रों के चयन में इन बातों का रखना हाेगा ध्यान