Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में दरौली-खरीद पीपा पुल बनकर तैयार, नए साल में होगा शुरू; बिहार-यूपी आवागमन होगा आसान

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 03:05 PM (IST)

    दरौली-खरीद पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है, जो बिहार और यूपी को जोड़ेगा। नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण इस बार निर्माण में देरी हुई, ज ...और पढ़ें

    दरौली-खरीद पीपा पुल। (जागरण)

    दरौली-खरीद पीपा पुल। (जागरण)

    HighLights

    1. दरौली-खरीद पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा।

    2. नए साल में 5 जनवरी से आवागमन होगा शुरू।

    3. बिहार-यूपी के बीच व्यापार और संपर्क बढ़ेगा।

    संवाद सूत्र, आंदर(सिवान)। दरौली प्रखंड से होकर बिहार-यूपी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण दरौली-खरीद पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा ही गया है।

    इस पुल के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच आवागमन एक बार फिर सुचारू शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस वर्ष भी पीपा पुल के निर्माण में देरी हुई है।

    जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को कुछ समय तक असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हर साल यह पीपा पुल 15 नवंबर तक तैयार हो जाता है।

    लेकिन इस बार नदी में जलस्तर सामान्य से अधिक रहने के कारण निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। नदी का पानी लंबे समय तक बढ़ा रहने से तकनीकी और सुरक्षा कारणों से पुल निर्माण में बाधा उत्पन्न हुई। इसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी।

    अब जलस्तर कम होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा पीपा पुल के निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है। कार्य स्थल पर मजदूरों और तकनीकी टीम की तैनाती कर दी गई है। ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल को तैयार किया जा सके। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    इस बार दरौली-खरीद पीपा पुल को लगभग 5 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के चालू होने से यूपी और बिहार के बीच व्यापार, आवागमन और सामाजिक संपर्क को काफी सुविधा मिलेगी।

    स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि इस बार पुल तय समय पर पूरी तरह चालू हो जाएगा। इस सबंध में सीओ विद्या भूषण कुमार भारती ने बताया कि नए साल में पीपापुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।