दारौंदा जंक्शन की बदलेगी सूरत? यात्रियों की पीड़ा दिल्ली तक, सांसद ने उठाई मजबूत आवाज
सांसद विजय लक्ष्मी देवी ने दारौंदा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। ...और पढ़ें

दारौंदा स्टेशन पर सुविधाओं की मांग। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सांसद ने रेल मंत्री को दारौंदा स्टेशन सुविधाओं हेतु पत्र लिखा।
प्रतीक्षालय, शेड विस्तार, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की।
ट्रेनों के ठहराव और समय सारणी में सुधार पर भी जोर दिया।
संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। दारौंदा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और सुधार को लेकर सांसद विजय लक्ष्मी देवी ने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि वहां पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है।
मौजूदा व्यवस्था यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मूलभूत सुविधाओं की कमी पर जताई चिंता
उन्होंने स्टेशन पर प्रतीक्षालय निर्माण, प्लेटफार्म संख्या 1, 2 और 3 पर शेड का विस्तार, फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण और पेयजल की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने की मांग की है।
इसके साथ ही प्लेटफार्म पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, महिला-पुरुष शौचालय, उद्घोषणा प्रणाली और डिस्प्ले बोर्ड को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।
सांसद ने स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी मांग की है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
ट्रेनों के ठहराव और समय सारणी में बदलाव की मांग
इसके अलावा, उन्होंने ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
अंत में सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं मिल सकें।