Siwan News: 37 KM लंबी दारौंदा-रघुनाथपुर सड़क योजना अधर में, विभाग से मंजूरी की आस
37 किमी लंबी दारौंदा-रघुनाथपुर सड़क परियोजना को विभागीय स्वीकृति न मिलने से सिवान के लोगों में निराशा है। विधायक कर्णजीत सिंह ने पुनः पथ निर्माण मंत्र ...और पढ़ें

37 KM लंबी दारौंदा-रघुनाथपुर सड़क योजना अधर में, विभाग से मंजूरी की आस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। दारौंदा और रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंडों को जोड़ने वाली 37 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण योजना को विभागीय स्वीकृति नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है।
लंबी दूरी का हवाला देते हुए ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) द्वारा योजना को स्वीकृति नहीं दिए जाने से वर्षों से बेहतर सड़क संपर्क की उम्मीद लगाए बैठे हजारों लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने 2024 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की स्वीकृति की मांग की थी।
विधायक की पहल के बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क की मापी कराकर डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) भी तैयार कराई थी। इससे क्षेत्र के लोगों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी थी। पुनः एक माह पूर्व पथ निर्माण मंत्री को इस सड़क निर्माण के पत्र लिखा गया है।
37 किमी लंबी सड़क से जुड़ने वाले थे चार प्रखंड
प्रस्तावित योजना के तहत एनएच-531 के दरौंदा स्थित सरेया से शुरू होकर मंझरिया, सिसवाकलां, आरजानीपुर, चांदपुर, इजरा, लक्ष्मीपुर नहर, हरनाथपुर, निखती कला और बेलवार होते हुए रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप मुरारपट्टी गांव तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाना था।
इसके बाद सड़क को रघुनाथपुर-मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना थी। यह सड़क दरौंदा, हसनपुरा, सिसवन और रघुनाथपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों को सीधे जोड़ती, जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता।
स्वीकृति के लिए विभाग में भेज दिया गया। बहुत जल्द इस योजना की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उसका प्रारूप तैयार हो चुका है। पुनः इस सड़क योजना की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिख कर विभाग से स्वीकृति की मांग की गई हैं। - कर्णजीत सिंह, विधायक