विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में MLC चुनाव के दौरान बड़ा हादसा, सिवान में गेट खोलते समय जीविका दीदी पर गिरी लोहे की ग्रिल

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:45 AM (IST)

बिहार के सिवान में एमएलसी चुनाव के दौरान गुठनी प्रखंड कार्यालय का गेट गिरने से एक जीविका दीदी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल को अस्पताल में लेकर जाते कर्मी

घायल को अस्पताल में लेकर जाते कर्मी

HighLights

  1. सिवान के गुठनी प्रखंड कार्यालय में गेट गिरा।

  2. एमएलसी चुनाव के दौरान जीविका दीदी घायल हुईं।

  3. घायल गीता देवी को गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, गुठनी (सिवान)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे गुठनी प्रखंड कार्यालय का गेट अचानक गिर गया। घटना में प्रखंड कार्यालय में करीब एक साल से सफाईकर्मी के रूप में कार्य कर रहीं जीविका दीदी, सागर सीएलएफ से जुड़ी गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान डीसीएलआर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान गीता देवी कार्यालय का गेट खोल रही थीं, तभी गेट उनके ऊपर गिर गया। 

घायल गीता देवी की स्थिति गंभीर

हादसे में उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 10.17.44 AM

घायल गीता देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।