Good News: ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन अब 18 फेरे ज्यादा लगाएगी, 29 नवंबर तक हफ्ते में 2 दिन चलेगी
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए Gwalior-Barauni Special Train के परिचालन को 18 अतिरिक्त फेरों के साथ 29 ...और पढ़ें

बरौनी एक्सप्रेस। फाइल फोटो
HighLights
ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन के 18 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
ट्रेन का परिचालन अब 29 नवंबर तक जारी रहेगा।
त्योहारों में यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम होगी।
जागरण संवाददाता, सिवान। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन के परिचालन अवधि में 18 अतिरिक्त फेरों का विस्तार किया है। इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को आगामी महीनों में भी सुविधा मिलती रहेगी।
इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04137 ग्वालियर-बरौनी द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को किया जाएगा।
वहीं, 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। विस्तारित अवधि के दौरान ट्रेन का मार्ग, समय और ठहराव पूर्व की तरह ही रहेगा।
यात्रियों को इससे किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना होगा। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसएलआर/डी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के चार, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच शामिल है।
इस निर्णय से ग्वालियर, बरौनी और बीच के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। त्योहारों और आगामी दिनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है।
