यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Siwan News: मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता को जदयू निकालेगी साइकिल रैली
सिवान में जदयू की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान चलाने और नीतीश कुमार को फिर से मुख्य ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू की बैठक में मतदाता सूची पर चर्चा |
- 2025 चुनाव के लिए पुनरीक्षण अभियान |
- नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प |
जागरण संवाददाता, सिवान। शहर स्थित जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जदयू की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। बैठक में पार्टी के बीएलए और विधानसभा प्रभारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान वर्चुअल माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसमें मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम 2025 पर चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी इसके लिए जागरुकता अभियान चलाएगी।
इसके लिए कहा गया है कि सुबह छह बजे से आठ बजे तक पंचायतों में साइकिल रैली निकाले और सभी बीएलए अपने बीएलओ को सहयोग करें। साथ ही अपने नेता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लें।
साथ ही, इस पुनरीक्षण कार्य में अपनी भूमिका महत्वपूर्ण करते हुए इस कार्य को पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि आप सब इसका महत्व जानते हैं कि लोकतंत्र में वोट की क्या कीमत होती है। इसलिए इस अभियान में कोई छूट ना जाए।
25 जुलाई तक पार्टी के सभी साथी इस कार्य में लग जाएं। बैठक में जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव और इंद्रदेव सिंह पटेल मौजूद रहे।
इसके अलावा, मुतर्जा अली कैसर, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, विधानसभा प्रभारी पशुपति नाथ पटेल आदि उपस्थित थे।