यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Siwan News: ओसामा ने जेल में कैसे बिताई पहली रात, किन कैदियों के साथ रखा गया? पढ़ें यहां
मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ओसामा एवं सलमान को मंडल कारा लाया गया है। दोनों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ओसामा एवं सलमान को मंडल कारा लाया गया है।
- कोर्ट में पेशी के दौरान ओसामा के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
डिजिटल डेस्क, सिवान। बिहार के सिवान के दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने कल पहली बार जेल में रात बिताई। जेल में उसका अनुभव कुछ अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उसे सामान्य वार्ड में सामान्य कैदियों के साथ शिफ्ट कर दिया गया था। बता दें कि एक आम कैदी को बहुत ही न्यूनतम सुविधाएं दी जाती हैं। इन कैदियों को खाने के लिए एक प्लेट और एक गिलास दिया जाता है। सोने के लिए दरी और कम्बल दिया जाता है।
भड़के ओसामा के समर्थक
मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ओसामा एवं सलमान को मंडल कारा लाया गया। दोनों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद उसके समर्थक भड़क गए।
पहले जेल, तब बेल फिर बिहार में होई खेल
कोर्ट में पेशी के दौरान ओसामा के समर्थक ''पहले जेल, तब बेल फिर बिहार में होई खेल'' के नारे लगा रहे थे। ओसामा की गिरफ्तारी से समर्थकों में काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि उसे फंसाया जा रहा है।