Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: 'जब मांग के बाद मेरी गोद भी उजड़ जाए तो क्या करूंगी', बेटे की गिरफ्तारी पर रोई शहाबुद्दीन की पत्नी

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 12:05 PM (IST)

    पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित उसके दो साथियों को राजस्थान पुलिस ने शक के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की सूचना के ब ...और पढ़ें

    बेटे ओसामा की गिरफ्तारी पर फूट फूटकर रोईं मां हिना शहाब
    बेटे ओसामा की गिरफ्तारी पर फूट फूटकर रोईं मां हिना शहाब

    HighLights

    1. हिना शहाब ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि हमारे परिवार को न्याय चाहिए।
    2. हिना शहाब से जब बेटे ओसामा की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तब वह फूट-फूट कर रोने लगीं।

    डिजिटल डेस्क, सिवान। दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने कोटा के रामगंज मंडी थाना क्षेत्र के उंडवा नाके से सोमवार को गिरफ्तार लिया था। इस गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत जहां तेज हो गई वहीं ओसामा की मां और शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब का बयान भी सामने आा है।

    मांग उजड़ने के बाद अगर गोद उजड़ जाए तो क्या करुंगी?

    हिना शहाब से जब बेटे ओसामा की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तब वह फूट-फूट कर रोने लगीं। हिना शहाब ने रोते हुए कहा कि मांग उजड़ने के बाद अगर गोद उजड़ जाए तो क्या करुंगी? जब पत्रकार ने पूछा कि क्या आपके बेटे को फंसाया गया है? इतना सुनते ही हिना शहाब और फफक कर रोने लगीं।

    हिना ने अपने बेटे की सलामती की दुआ भी कीं। हिना शहाब ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि हमें न्याय चाहिए, अगर न्याय नहीं मिलता है तो हमलोग कहां जाएंगे।

    शक के आधार पर राजस्थान में हुई थी गिरफ्तारी

    राजस्थान पुलिस के अनुसार ओसामा एवं उसके साथी सोमवार को दिल्ली से फॉर्च्यूनर गाड़ी से गोवा जा रहे थे। तभी रामगंजमंडी में पुलिस ने शक के आधार पर इनकी गाड़ी रुकवाई और जांच की, इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं, अब बिहार पुलिस उन्हें सिवान वापस लेकर आ रही है।