विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान की 'लाइफलाइन' पर बड़ा अपडेट! 13 पुल-पुलियां तैयार; 16.25 KM सड़क से यूपी तक सफर होगा आसान

Published: Thu, 02 Jul 2026 05:50 PM (IST)

सिवान-आंदर मुख्य सड़क का आधुनिकीकरण और चौड़ीकरण तेजी से हो रहा है, जिसमें 13 पुल-पुलियों का निर्माण पूरा हो गया ...और पढ़ें

सिवान- आंदर मुख्य मार्ग पर तैयार हुआ पुल। जागरण

सिवान- आंदर मुख्य मार्ग पर तैयार हुआ पुल। जागरण

HighLights

  1. सिवान-आंदर सड़क का आधुनिकीकरण और चौड़ीकरण जारी।

  2. मार्ग में 13 पुल-पुलियों का निर्माण पूरा।

  3. 16.25 किमी सड़क से यूपी तक यात्रा आसान।

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले के विकास की लाइफलाइन मानी जाने वाली सिवान-आंदर मुख्य सड़क के आधुनिकीकरण और चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इसी कड़ी में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मार्ग में बनने वाले 13 पुल-पुलियों का निर्माण आदित्य कंस्ट्रक्शन ने पूर्ण कर लिया। 

पुल-पुलियों का निर्माण पूरा होने से अब राहगीरों को जल्द ही जर्जर डायवर्सन और उससे लगने वाले जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है।

जल्‍द तैयार हो जाएगी मुख्‍य सड़क 

इसके साथ ही मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पथ निर्माण विभाग तेजी से जुटा हुआ है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत 16.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क को पहले की 5.5 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर अब सात मीटर किया जा रहा है।

सड़क चौड़ी होने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही क्रॉसिंग के समय लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इससे सड़क हादसों में भी भारी कमी आएगी।

इन क्षेत्रों को मिलेगा सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से सीधा लाभ 

इस मुख्य मार्ग का कायाकल्प हो जाने से हुसौनगंज, आंदर, गुठनी, सदर, जीरादेई, दरौली और रघुनाथपुर प्रखंड के लोगों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।

इसके अलावा अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। क्योंकि यह सड़क न केवल स्थानीय स्तर पर मददगार साबित होगी। बल्कि उत्तर प्रदेश के बलिया तक के सफर को भी बेहद सुरक्षित और आसान बना देगी।


सिवान-आंदर मुख्य मार्ग को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ निर्माण सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ताकि मानसून के दौरान भी सड़क की मजबूती बनी रहे। सड़क के बीच 13 पुल-पुलियों के तैयार होने के बाद अब शेष बचे सड़क निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समलदेव कुमार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।