विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटाखा विस्फोट के बाद एक्शन में सिवान प्रशासन, 30 ठिकानों पर छापा; आधा दर्जन गोदाम सील

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:18 PM (IST)

सिवान में आलमपुर पटाखा विस्फोट के बाद जिला प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

जांच करती पुलिस। (जागरण)

जांच करती पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. आलमपुर विस्फोट के बाद सिवान में कार्रवाई तेज।

  2. एसडीओ-एसडीपीओ ने 30 पटाखा दुकानों पर की छापेमारी।

  3. अवैध भंडारण और बिक्री के चलते कई दुकानें सील।

जागरण संवाददाता, सिवान। आलमपुर में पटाखा विस्फोट की घटना के बाद जिला प्रशासन ने पटाखों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर शनिवार को शहर समेत विभिन्न इलाकों में पटाखा दुकानों और गोदामों पर छापामारी की गई।

अभियान का संयुक्त नेतृत्व सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता और सदर एसडीपीओ प्रांजल ने किया। कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार भी टीम में शामिल रहे।

इस दौरान करीब 30 दुकानों की जांच की गई। शहर में लगभग आधा दर्जन दुकानों और गोदामों को सील किया गया। कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

एसडीओ ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाना तथा सुरक्षा मानकों की जांच करना था।

अधिकारियों ने दुकानों के अनुज्ञप्ति पत्र, उपलब्ध पटाखों के स्टाक, भंडारण व्यवस्था और कारोबार से जुड़े जरूरी कागजात की जांच की। नियमों के उल्लंघन की आशंका के आधार पर कई दुकानों और गोदामों को सील किया गया।

कार्रवाई की भनक लगते ही बंद कर दीं दुकानें

छापामारी की भनक लगते ही कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर शटर गिरा दिए। दुकानों के बंद होने से प्रशासनिक टीम को कुछ जगह जांच में परेशानी हुई।

इसके बावजूद अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पटाखों के भंडारण और बिक्री की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- सिवान ब्लास्ट में 5 की मौत, छठी बच्ची मुस्कान मलबे में दबी; पटना टीम आने की चर्चा पर डीएम का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।