Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बम फटने से बम बनाने वाले के उड़े चीथड़े, टुकड़ों में मिली बॉडी; सिवान में 3 KM तक गूंजी आवाज

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

    सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 50 वर्षीय मोहम्मद मुर्तुजा मंसूरी की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि उनका श ...और पढ़ें

    बम फटने से बम बनाने वाले के उड़े चीथड़े, टुकड़ों में मिली बॉडी

    बम फटने से बम बनाने वाले के उड़े चीथड़े, टुकड़ों में मिली बॉडी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हुसैनगंज (सिवान)। थाना क्षेत्र के बड़रम में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट होने से बम बनाने वाले चीथड़े उड़ गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान मोहम्मद मुर्तुजा मंसूरी (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    बताया जाता है कि मोहम्मद मुर्तुजा मंसूरी गुरुवार को घर में बम बना रहे थे तभी बम फट गया जिससे उनके चीथड़े उड़ गए। इससे पूरा क्षेत्र दहल गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि यह आवाज इतनी जोरदार थी कि तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। यह घटना गुरुवार को करीब 11.30 बजे घटी। आनन-फानन में जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि पक्के मकान के पीछे बना करकटनुमा घर जहां धमाका हुआ है।

    उस घर का करकट एवं ईंट ध्वस्त होकर बिखर गया है। मुर्तुजा का सिर धड़ से गायब हो चुका है तथा शव के कई टुकड़े घर में इधर-उधर बिखरे पड़े थे।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा, मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी, हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, आंदर थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह एवं एफएसएल टीम की अधिकारी पूजा सिंह ने पहुंचकर गहरी छानबीन किया। एसपी ने बताया कि मृतक पटाखे बनाने के काम करता था। इतना जोर धमाका जांच का विषय है, मामले की जांच की जा रही है।

    ग्रामीणों के अनुसार मुर्तुजा बहुत दिनों से पटाखा बनाकर शादी विवाह में उड़ाने का काम करते थे। विगत 2019 में भी मुर्तुर्जा के घर में अचानक पटाखे फूटने से पूरा घर ध्वस्त हो गया था तथा घर में रखा सामान जलकर राख हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Siwan Blast Photos: सिवान में CM नीतीश के भाषण से पहले बम ब्लास्ट, बिखरी ईंटों से दिखा भयावह मंजर

    यह भी पढ़ें- CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के बीच दहला सिवान, ब्लास्ट से एक की मौत; कई घायल