Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पारिवारिक कलह में 'खूनी खेल': सिवान में सोते हुए बड़े भाई को छोटे ने कुल्हाड़ी से काटा, मौके पर मौत

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:56 PM (IST)

    रघुनाथपुर के वैश्य के बारी गांव में पारिवारिक कलह के चलते छोटे भाई ने सोते हुए बड़े भाई धर्मेंद्र बीन की कुल्हाड़ी और दांव से वार कर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    ग्रामीणों ने बड़े भाई की हत्या कर फरार हो रहे छोटे भाई को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। सौ: ग्रामीण

    ग्रामीणों ने बड़े भाई की हत्या कर फरार हो रहे छोटे भाई को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। सौ: ग्रामीण

    HighLights

    1. रघुनाथपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की।

    2. पारिवारिक कलह के कारण सोते हुए पर हमला किया गया।

    3. आरोपी सत्येन्द्र बीन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वैश्य के बारी गांव में बुधवार की सुबह पारिवारिक कलह ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि सगे भाई ने ही अपने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी।

    घर में सो रहे बड़े भाई पर छोटे भाई ने कुल्हाड़ी और दांव से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान स्वर्गीय पुजारी बीन के बड़े पुत्र धर्मेन्द्र बीन (35) के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप मंझले भाई सत्येन्द्र बीन (32) पर है।

    बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सत्येन्द्र ने सो रहे धर्मेन्द्र पर जानलेवा हमला कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपित भागने की कोशिश करता, इससे पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और रघुनाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी व स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।