Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LPG Gas Connection: बिहार के लोग ध्यान दें! अगर ये काम नहीं किया तो 1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन

    Updated: Tue, 28 May 2024 04:17 PM (IST)

    पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के आदेशानुसार वैसे उपभोक्ता जो 31 मई तक रसोई गैस का ई-केवाईसी नहीं कराते हैं उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में स ...और पढ़ें

    बिहार के लोग ध्यान दें! 31 मई तक करवा लें ये काम; वरना बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन
    बिहार के लोग ध्यान दें! 31 मई तक करवा लें ये काम; वरना बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन

    जागरण संवाददाता, सिवान। LPG Gas E-Kyc अगर आपने रसोई गैस का ई-केवाईसी नहीं कराया है तो अविलंब करा लें, अन्यथा गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

    जारी आदेश के अनुसार, सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है।

    31 मई तक करवा लें ई-केवाईसी (LPG Gas E-kyc Last Date)

    सिवान शहर स्थित भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ने बताया कि पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के आदेशानुसार वैसे उपभोक्ता जो 31 मई तक रसोई गैस का ई-केवाईसी नहीं कराते हैं उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी ग्राहक बिना देर किए ई-केवाईसी करा लें।

    उपभोक्ता को जाना होगा गैस एजेंसी के कार्यालय

    उन्होंने बताया कि ग्राहकों को गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी कराना होगा।

    उन्होंने कहा कि जिस उपभोक्ता के नाम से कनेक्शन है उन्हें अपना आधार कार्ड और गैस का बुक साथ लेकर जाना है। ग्राहक गैस एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम बजे तक ई-केवाईसी करा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- JEE Advanced में अलग-अलग प्रश्न पर अलग-अलग Marking Scheme, सही जवाब पर 3 अंक और गलत पर...

    ये भी पढ़ें- Niyojit Teacher Posting: 6505 नियोजित शिक्षकों की नए स्कूलों में पदस्थापना की तैयारी, 6 जून को पोस्टिंग की संभावना