सिवान में 20 लाख की सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों घुटनों में लगी गोली
सिवान पुलिस ने 20 लाख की सोना लूट के आरोपी अंकित कुमार सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए पटना रेफर किया ...और पढ़ें

20 लाख की सोना लूट
HighLights
सिवान पुलिस ने बदमाश अंकित कुमार सिंह को मुठभेड़ में पकड़ा।
बदमाश 20 लाख की सोना लूटकांड का मुख्य आरोपी था।
मुठभेड़ में आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी।
जागरण संवाददाता, सिवान। जिला पुलिस ने रविवार की देर रात एक बदमाश का एनकाउंटर किया। बदमाश जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित सोना दुकान में 20 लाख की लूटकांड के आरोपित सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह है।
पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली आरोपित के दोनों घुटनों के आरपार कर गई। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में पटना लेकर रवाना हुई।
20 लाख रुपए की लूटकांड में शामिल
हालांकि पूरे मामले पर सिवान पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अंकित बीते 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपए की लूटकांड में शामिल था। घायल अवस्था में उसे करीब तीन बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक के दोनों घुटनों में गोली लगी थी, लेकिन गोली आर-पार हो चुकी थी और उसकी स्थिति सामान्य थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर किया।
चार की संख्या में आए थे बदमाश
बता दें कि जीरादेई के जामापुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में 6 मई को चार की संख्या में आए बदमाशों ने 20लाख के आभूषण की लूट की थी, इस दौरान तीन बदमाश फरार हो गए थे जबकि एक को स्थानीय लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया था इसके बाद पुलिस कांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी थी।