Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'साहब हम जिंदा हैं और हमें मृत घोषित कर दिया...', सिवान में बीडीओ से कई लोगों ने की शिकायत

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 06:18 PM (IST)

    सिवान जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। वरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया। भगवानप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, सिवान। जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकार के निर्देश पर सोमवार को जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को निपटाया गया। इस दौरान वरीय पदाधिकारी लोगों की समस्या सुनते उसका निष्पादन करते नजर आए। जानकारी कि अनुसार, भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय में सरकार के निर्देश को सख्ती से लागू होते प्रखंड, अंचल, जी रामजी कार्यालय, राजस्व कार्यालय में देखने को मिला।

    सभी कार्यालयों में अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या को सुनते नजर आए। आम लोग को सरकार से मिले इस अधिकार से काफी खुशी थे। एक छत के नीचे सभी विभाग के अधिकारी एक समय अपने-अपने दफ्तर में मिले। यह पहली बार देखने को मिला है।

    सोमवार बीडीओ कुमार विशाल अपने कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुक रामपुर निवासी नरेश ठाकुर, सोंधानी की चमेली देवी, महम्मदपुर की कमला कुंवर, चोरौली के केदार सिंह, सहसा के राम आशीष राम एवं बनकट के सानिया देवी बीडीओ के समक्ष उपस्थित होकर गुहार लगाते हुए कहा कि साहब हम अभी जिंदा हैं, हमें मृत घोषित कर वृद्धा पेंशन बंद कर दिया है। सभी फरियादियों को आदर पूर्वक बैठकर उनकी समस्या जल्द निपटारा करने का आश्वासन बीडीओ ने दिय।

    वहीं, सीओ धीरज कुमार पांडेय, राजस्व अधिकारी निवेदित त्रिपाठी आदि समस्या सुनते रहे। वहीं दूसरी ओर महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ बिंदु कुमार की अध्यक्षता में सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दो दर्जन से अधिक आवेदकों के आवेदन का निपटारा किया गया।

    खबरें और भी

    बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत तीसरे चरण में इज आफ लाइफ के तहत जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा, सहकारिता, वितरण एवं भूमि से संबंधित दो दर्जन से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। कार्यक्रम में कई आवेदनों का त्वरित निष्पादन हुआ, जबकि कई आवेदनों को प्रक्रिया में लाया गया।

    वहीं, कई आवेदनों के आधार पर जांच के लिए पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। मौके पर सीओ जितेंद्र पासवान, आरओ मो. राशिद हसन, बीईओ राजकिशोर उपाध्याय, बीएओ कुंदन कुमार, बीसीओ मनोज किशोर सिंह, बीपीआरओ आकाश कुमार मिंज, एमओ विकास कुमार, एलइओ समर शकील सहित सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी थे।

    वहीं, सिसवन प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार ने जनता दरबार लगाया। इसमें विभिन्न गांवों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी फरियाद बीडीओ के समक्ष रखी। बीडीओ ने कई फरियादियों के समस्याओं का आन द स्पाट समाधान किया।

    बीडीओ ने बताया कि जनता दरबार में सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इसके अलावा आवास, मनरेगा, पीएम किसान से संबंधित मामले आए, जिनका निराकरण शुरू कर दिया गया है। इसमें कचनार, नयागांव, सिसवां कला आदि गावों से आई भीखनी देवी, सरस्वती देवी राम, एकबाल प्रसाद, वृजनंदन महतो ने बीडीओ से बताया कि मेरी पेंशन किसी कारण अवरुद्ध है।

    बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का निबटारा किया जाएगा, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने से बचाया जा सके।