Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पोलो ऐप' पर दोस्ती, फिर न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल: सिवान में साइबर उगाही गैंग का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 03:23 PM (IST)

    दारौंदा पुलिस ने पोलो ऐप के जरिए दोस्ती कर न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित साइबर उगाही गिरोह का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

    सिवान में साइबर उगाही गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    सिवान में साइबर उगाही गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    HighLights

    1. पोलो ऐप के जरिए ब्लैकमेल करने वाला गिरोह पकड़ा गया।

    2. पुलिस ने सिवान से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    3. पीड़ितों को न्यूड वीडियो बनाकर धमकाते थे आरोपी।

    संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पोलो ऐप के जरिए लोगों को दोस्ती के जाल में फंसाकर उनका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित साइबर उगाही गिरोह का स्थानीय पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

    गिरफ्तार युवकों की पहचान सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार, एजाज अली, प्रकाश विद्यार्थी तथा अठडील निवासी साहिल अंसारी के रूप में हुई है।

    बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ अमन ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें मिलने के बहाने सुनसान स्थान या किराये के मकान में बुलाता था। वहां जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो बनाया जाता था।

    इसके बाद आरोपित पीड़ित के मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट अपने कब्जे में लेकर रुपये की मांग करते थे। रकम नहीं देने पर अश्लील फोटो व वीडियो स्वजन और परिचितों को भेजने की धमकी देकर उगाही की जाती थी। वहीं, बदनामी के डर से अधिकांश पीड़ित शिकायत नहीं करते थे।

    थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को रविशंकर प्रसाद के आवेदन पर कांड संख्या 314/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सभी साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इसे संगठित साइबर उगाही गिरोह बताते हुए मामले की जांच जारी रहने की बात कही।

    खबरें और भी