सिवान में पुलिसकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, साइबर टीम की देर रात छापामारी से हड़कंप
रघुनाथपुर में एक पुलिसकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद जिला मुख्यालय की साइबर क्राइम टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। ...और पढ़ें

साइबर टीम की देर रात छापामारी से हड़कंप (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। स्थानीय थाना में तैनात एक पुलिस कर्मी का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। इसको लेकर बुधवार की देर रात जिला मुख्यालय की साइबर क्राइम टीम ने पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में रघुनाथपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छापामारी की।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो को लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। छापामारी के दौरान संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कहां से वायरल हुआ वीडियो?
इस कार्रवाई से रघुनाथपुर थाना सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और वीडियो के स्रोत तक पहुंचने का प्रयास जारी है। वीडियो बनाने वाले स्थल की भी जानकारी ली गई।
सोशल मीडिया पर शेयर ना करें ऐसा वीडियो
इधर, जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर साझा न करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है। और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रविरंजन सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्रवाई की गई है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, जिला मुख्यालय की साइबर क्राइम पुलिस की इस प्रकार की करवाई से गुरुवार को सुबह में पूरे थाना क्षेत्र सहित जिला मुख्यालय तक आग की तरह फैल गई। लोगों में हड़कंप मच गया।