सिवान मंडल कारा के सामने बदलेगी तस्वीर, पथ निर्माण विभाग बनाएगा हाईटेक भवन
पथ निर्माण विभाग सिवान मंडल कारा के सामने अपनी जमीन पर एक भव्य और आधुनिक कार्यालय भवन का निर्माण कर रहा है। यह नया परिसर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम ...और पढ़ें

सिवान मंडल कारा के सामने बनेगा पथ निर्माण का भवन। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सिवान मंडल कारा के सामने बनेगा नया कार्यालय भवन।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भव्य कार्यालय परिसर।
अधिकारियों और नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएँ।
आशुतोष कुमार अभय, सिवान। स्थानीय स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक कामकाज को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है।
शहर के मंडल कारा के ठीक सामने विभाग की अपनी स्वामित्व वाली प्राइम लोकेशन की जमीन पर जल्द ही एक भव्य और आधुनिक कार्यालय भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
लंबे समय से इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।
शुरू हुई निर्माण की कवायद
निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से चिह्नित स्थल पर साफ-सफाई और झाड़ियों को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए कार्यालय परिसर को बेहद आधुनिक और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
उपलब्ध थ्री डी साइट प्लान के मुताबिक, कुल उपलब्ध साइट का आकार 75.00 मीटर गुणा 35.00 मीटर है। इसमें से मुख्य प्रस्तावित भवन का निर्माण 26.00 मीटर लंबाई और 12.00 मीटर चौड़ाई के विशाल दायरे में किया जाएगा।
भवन का मुख्य द्वार बेहद आकर्षक और बड़ा होगा, जो सीधे मुख्य सड़क से जुड़ेगा। इस भवन के निर्माण को लेकर तत्कालीन कार्यपालक अभियंता समलदेव कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद स्वीकृति प्राप्त हुई।

मुख्य भवन के ठीक सामने एक चौड़े प्रवेश मार्ग का होगा निर्माण
इस नए परिसर की सबसे बड़ी खासियत इसका सुनियोजित लेआउट है। मुख्य भवन के ठीक सामने एक चौड़े प्रवेश मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों के सुचारू आवागमन और व्यवस्थित ठहराव के लिए दो बड़े पार्किंग एरिया विकसित किए जाएंगे।
जहां अधिकारियों और आम जनता की गाड़ियां बिना किसी बाधा के खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही, परिसर को सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए पार्किंग से सटे दोनों तरफ पौधारोपण क्षेत्र बनाए गए हैं।
जहां छायादार और सजावटी पौधे व पाम ट्री लगाए जाएंगे। चारों तरफ बाउंड्री वॉल से सुरक्षित इस पूरे कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद पुख्ता होगी।
इस नए भवन के निर्माण से न केवल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को काम करने का बेहतर माहौल मिलेगा। बल्कि अपने काम से आने वाले आम नागरिकों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
नए सरकारी कार्यालय के बनने से इलाके का भी सुंदरीकरण होगा और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
नए भवन के निर्माण से न केवल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को काम करने का बेहतर माहौल मिलेगा। बल्कि अपने काम से आने वाले आम नागरिकों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। नए सरकारी कार्यालय के बनने से इलाके का भी सुंदरीकरण होगा और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
कृष्णनंदन सिंह, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण